Gapistaan सब्सक्राइब करें

लड़की के आने से | नमस्ते CHACHA

EP 0513 अक्टूबर 202612 मिनट

YouTube पर देखें WhatsApp पर भेजें

इस एपिसोड में क्या है

एकेडमी में चाचा एक डायलॉग की रिहर्सल कर रहे हैं, "मैं मानता हूँ, मैं कुछ बातों में अच्छा नहीं", पर 50 टेक के बाद भी आगे की लाइन याद नहीं आ रही। Gen Z लड़के मौक़ा नहीं छोड़ते और उम्र और याददाश्त पर तंज़ कसते रहते हैं। फिर बहस छिड़ जाती है कि चाचा के छल्ले वाले बाल मिथुन जैसे हैं, रजनीकांत जैसे या अक्षय कुमार जैसे।

तभी क्रैश कोर्स के लिए एक नई लड़की एकेडमी आती है, और कमरे का पूरा माहौल बदल जाता है। कोई नाट्यशास्त्र के नोट्स का दावा करता है, कोई अपना FX3 कैमरा इस्तेमाल करने का ऑफ़र देता है, और हर कोई ख़ुद को सबसे बड़ा कलाकार साबित करने में लग जाता है। पर जाते वक़्त लड़के सबके सामने उन्हें "चाचा" कहकर पुकार देते हैं, और चाचा की सारी इमेज वहीं धरी रह जाती है।

एक लड़की के आने से लड़कों का बर्ताव कैसे बदल जाता है, यही इस improvised एपिसोड की कॉमेडी है।

इस एपिसोड में

एपिसोड के बारे में

Gapistaan | गैपिस्तान — हिंदी कॉमेडी-सटायर सीरीज़
Created by: Yogesh Chaitanya (Yogesh Raj Mishra)
Cast: Yogesh Chaitanya, Ravi Yadav, Shubham Singh, Deepak Mandal, Rohit Das, Aayushi Dutt Tiwari
Edit & DI: Yogesh Chaitanya
Production: PICHCHRAPA

और एपिसोड