Gapistaan सब्सक्राइब करें

Hostel Ka साबुन चोर

EP 039 अक्टूबर 20266 मिनट

YouTube पर देखें WhatsApp पर भेजें

इस एपिसोड में क्या है

हॉस्टल के कमरे में चाचा का साबुन किसी ने इस्तेमाल कर लिया, और वो भी दो टुकड़े करके। बस, इसी एक साबुन पर पूरा कमरा अदालत बन जाता है। चाचा एक-एक लड़के से पूछताछ करते हैं, हाथ सूँघकर सबूत ढूँढते हैं, और Gen Z लड़के कसम खाते हैं कि वो तो साबुन नहीं, शैंपू इस्तेमाल करते हैं।

इसी बीच ₹7200 के चश्मे, FX3 कैमरे और "हाइजीन" पर भी बहस छिड़ जाती है। लड़कों ने कमरे को फ़िल्म सिटी बना रखा है, जहाँ रात 9 बजे राजा, मंत्री और सिपाही की रिहर्सल चल रही है, और चाचा ऐलान कर देते हैं कि दूसरा हॉस्टल मिलते ही वो सबसे पहले यहाँ से जाएँगे। आख़िर में साबुन चोर का राज़ खुल ही जाता है।

6 मिनट का यह छोटा एपिसोड पूरी तरह improvised है: न स्क्रिप्ट, न तय डायलॉग, सिर्फ़ एक सिचुएशन और कैमरे चलते रहते हैं।

इस एपिसोड में

एपिसोड के बारे में

Gapistaan | गैपिस्तान — हिंदी कॉमेडी-सटायर सीरीज़
Created by: Yogesh Chaitanya (Yogesh Raj Mishra)
Cast: Yogesh Chaitanya, Ravi Yadav, Shubham Singh, Deepak Mandal, Rohit Das, Aayushi Dutt Tiwari
Edit & DI: Yogesh Chaitanya
Production: PICHCHRAPA

और एपिसोड